गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

झपट मारी जैसी बड़ी घटना का चौकी इंचार्ज कुंडासर ने किया पर्दाफाश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
फखरपुर/ बहराइच। झपट मारी जैसी बड़ी घटना का चौकी इंचार्ज कुंडासर द्वारा अनावरण किया गया। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना फखरपुर के भकला चौराहा के गांधी घाट की घटना है जहां पर स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला के बैग को छीन कर तीनों अभियुक्त फरार हो गए थे। उक्त घटना के खुलासा हेतु फखरपुर थाना अध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह सहित 6 पुलिस कर्मियों को जांच सौंपी थी। चौकी इंचार्ज अपनी गठित टीम के साथ में सीसीटीवी कैमरे के मदद से तार पर तार बिठाकर खुलासा किया। घटना का सफल अनावरण करने के लिए चौकी प्रभारी गुलाब सिंह की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!