गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सभापति समिति, ध्रुव कुमार त्रिपाठी नें किया संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक

साकेत मिश्रा, समिति अधिकारी संजय मेहरोत्रा, स0समिति अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, वृत्त लेखक राम प्रकाश एवं अपर निजी सचिव पवन कुमार सिंह शामिल

सिद्धार्थनगर। विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक सभापति समिति, ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं सदस्य साकेत मिश्रा, समिति अधिकारी संजय मेहरोत्रा, स0समिति अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, वृत्त लेखक राम प्रकाश एवं अपर निजी सचिव पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सभापति एवं सदस्य गण को बुके देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभापति द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा 15 विन्दुओ की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रदेश के विभिन्न सम्प्रदायों तथा जातियों के बीच सद्भाव उत्पन्न करने हेतु किये प्रयासो के बारे में जानकारी चाही गयी। पुलिस अधीक्षक बस्ती, सन्तकबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर द्वारा अवगत कराया गया कि कोई भी अप्रिय घटना नही हुई। त्यौहारो से पूर्व थानो पर तथा जनपद स्तर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाती है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा अवगत कराया गया कि भारत-नेपाल बार्डर के थानो के अन्तर्गत 454 गांव आते है। चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। चौकीदारों के जो पद रिक्त है उन पदो पर भर्ती किये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये जिससे सामाजिक सद्भाव बना रहे। सरकारी कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन न करने भावना को मजबूत करने तथा अपराधों में सलग्न होने की दशा में की गयी कार्यवाही के बारे में सभापति ने तीनो जनपदों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि इस प्रकार का कोई भी प्रकरण लम्बित नही रहना चाहिए। इसकी सूचना एक माह के अन्दर समिति के समक्ष प्रस्तुत करे। अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ हुई उत्पीड़न की घटनाओ तथा उन पर की कार्यवाही के बारे में पुलिस अधीक्षक बस्ती/सन्तकबीर नगर/सिद्धार्थनगर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में जो घटनायें हुई है उन सभी घटनाओ में पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करा दिया गया है। विगत 05 वर्षाे में महिलाओ के शोषण, उत्पीड़न, तथा दहेज के कारण हुए अत्याचार, हत्याएं तथा बलात्कार की घटनाओं तथा उन पर की कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। परिवार परामर्श केन्द्र भी बनाये गये है जहां पर आपसी सहमति/समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाता है। प्रत्येक सर्किल में पिंक बूथ की स्थापना किया जाना है जिसके लिए कार्यवाही चल रही है। सभापति महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी निर्दाेष व्यक्ति को सजा नही मिलना चाहिए। बाल श्रमिको को नियोजित करने के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही पर सभापति ने जिलाधिकारी बस्ती/सन्तकबीर नगर/सिद्धार्थनगर को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग निरीक्षण करे। यदि कही बाल श्रमिको से कार्य कराया जा रहा है तो कार्य कराने वाले मालिक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। अपेक्षा है कि समुचित रूपरेखा बनाकर कार्यवाही करें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि आप लोग सुनिश्चित करे कि कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी क्यो नही आ रही है। किसी आंगनबाड़ी केन्द्र में कुपोषित बच्चें है पोषाहार लिया जा रहा है। कुपोषित बच्चों को बुलाकर देखे कि वह कुपोषित है या नही। इसकी सूचना एक माह में समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान श्रमिको के पंजीकरण कम होने पर तथा पंजीकरण के सापेक्ष कम लाभान्वित श्रमिको के बारे में भापति द्वारा जानकारी चाही गयी। सभापति में निर्देश दिया कि जितने श्रमिक पंजीकृत है अधिकतम श्रमिक लाभान्वित हो। 01 माह में सम्पूर्ण विवरण समिति को उपलब्ध कराये। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग/माध्यमिक शिक्षा विभाग/उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त/नियुक्त होने वाले शिक्षकों के बारे में जानकारी चाही गयी। जनपद बस्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग से 17 शिक्षक सेवा निवृत्त हुए है। सन्तकबीर नगर में कोई भी प्रकरण लम्बित नही है। सभापति ने निर्देश देते हुए कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्पूर्ण बकाया देयको का भुगतान तथा पेंशन सम्बन्धी प्रकरण 15 दिवस में निस्तारित कराये। आर.टी.ई. में बच्चों के नामांकन के सम्बन्ध में समीक्षा के दौरान सभापति ने निर्देश देते हुए कहा कि होर्डिंग्स, विज्ञप्ति, विज्ञापन व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार कराये जिससे अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ प्राप्त हो सके। गरीब परिवार के बच्चे भी इसका लाभ लेकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। सभापति ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री की अपेक्षा है कि जनपद का विकास हो तथा यह अग्रणी जनपद की श्रेणी में आये। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग विद्यालयों भ्रमण कर यह सुनिश्चित करे कि किताबों स्कूलों में पहुॅचे तथा वितण कराना भी सुनिश्चित करे। सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि स्कूलो में सफेद रंग की बसे चल रही है उनका रंग भी पीला होना चाहिए। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कबाड़ वाली बस/टैक्सी बच्चों को लेकर न स्कूल न जाये। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके लिए सम्बन्धित एआरटीओ दोषी माने जायेगे। सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बस्ती मण्डल के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में आज सिद्धार्थनगर में विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई है। सभी अधिकारियों द्वारा पूरी तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग किया गया तथा जानकारी दी गयी। इसके लिए समिति आप सभी को धन्यावाद देती है। समिति द्वारा जो भी निर्देश दिये गये है उस पर कार्यवाही करते हुए समिति को भी अवगत कराये। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराये, सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओ का लाभ मिले। यही सरकार की मंशा है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सिद्धार्थनगर द्वारा इस बैठक को सम्पन्न कराने अहम भूमिका निभायी गयी है इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करती है। जिलाधिकारी बस्ती रबीश गुप्ता, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर जयेन्द्र कुमार तथा प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सन्तकबीर नगर जय प्रकाश द्वारा सभापति एवं सदस्यगण को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर सभापति एवं सदस्यगण को जनपद सिद्धार्थनगर के एक जनपद एक उत्पाद, काला नमक चावल भेट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक सन्तकबीर नगर सत्यजीत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बस्ती सार्थक अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, जनपद बस्ती, सन्तकबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!