अज्ञात महिला का आधा-अधूरा शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गोण्डा जनपद के थानाक्षेत्र धानेपुर अन्तर्गत के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा अंतर्गत दम्मारिया इलाके में शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने अज्ञात महिला का आधा अधूरा अंग अधजले स्थित में पड़ा मिला।चर्चा के मुताबिक गांव क्षेत्र के झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अधजला और टुकड़ों में बिखरा शव मिलने से पूरे ग्राम क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों निवासियों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की कहीं और हत्या कर उसके शव के टुकड़े किए गए और उन्हें दम्मारिया गांव के सुनसान इलाके में लाकर जलाने की कोशिश की गई।आशंका है कि पूरी तरह जलाने में असफल होने पर शव के अंगों को झाड़ियों में फेंक दिया गया।जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और थोड़ी दूरी पर एक हाथ बरामद हुआ है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिल्पा वर्मा भी मौके पर पहुँचीं और उनकी मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्यों को तकनीकी रूप से संकलित करने का कार्य शुरू कर दिया।पुलिस के अनुसार अभी तक कमर के नीचे से केवल बायां पैर और एक हाथ मिला है,जबकि शरीर के अन्य हिस्से गायब है।कुछ लोगों के जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव के अन्य अंगों की तलाश जारी है,साथ ही थाना क्षेत्र में हाल ही में लापता हुई महिलाओं की सूची तैयार कर मिलान की प्रक्रिया की जा रही है।घटना ने पूरे ग्राम वासियों में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है,जबकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।अभी खुलकर कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।




