सरहद ग्राम प्रवास योजना अभियान 22 व 23 फरवरी को- राजीवनयन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सिद्धार्थनगर विभाग के तत्वाधान में सरहद ग्राम प्रवास योजना को लेकर बर्डपुर नगर क्षेत्र के एक महाविद्यालय में आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसको लेकर विभाग प्रचारक राजीवनयन ने बताया कि आगामी 22 एवं 23 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सिद्धार्थनगर विभाग के तत्वाधान में सरहद ग्राम प्रवास योजना को लेकर जनपद के नेपाल सीमा से सटे 30 मंडलों के सैकड़ों से अधिक गाँवों में विभिन्न विस्तारक दो दिवसीय प्रवास करेंगे जहाँ वह ग्राम की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों को लेकर विभिन्न प्रकार के परिचर्चा एवं आंकलन करेंगे। इसको लेकर उन्होंने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए अभियान के सफल क्रियान्वयन की अपील की। इस दौरान विभाग सह कार्यवाह हरिश्चंद्र अग्रहरि, बृज बिहारी मिश्र नितेश पाण्डेय प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अजय उपाध्याय, रामनारायन, दीपक मौर्य, अमित उपाध्याय, सबलू साहनी, राजकमल जायसवाल, शम्भू नाथ प्रहलाद गुप्ता, विवेक गोस्वामी अर्जुन चौधरी अरुण जायसवाल आदि उपस्थित रहे।




