उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रंग भरी एकादशी आज

उसका बाजार। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। कल 10 मार्च को रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी।उसका राजा निवासी पंडित रमाकांत शुक्ल ने बताया कि रंगभरी एकादशी के दिन से अयोध्या काशी मथुरा में होली का पर्वकाल प्रारंभ हो जाता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती से विवाह के उपरांत पहली बार अपनी प्रिय काशी नगरी आए थे। काशीवासी एवं शिवगणों ने शिव पार्वती का स्वागत अबीर ग़ुलाल से किया था। इस पर्व में शिव जी के गण शिव जी पर रंग, अबीर, गुलाल , डालकर खुशियां मनाते चलते है।रंगभरी एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।




