गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मुख्य विकास अधिकारीनें किया महदेवा लाला संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय का औचक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नें विकास खण्ड-नौगढ़ के ग्राम पंचायत महदेवा लाला संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, केयर टेकर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम सचिव द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 67 गोवंश संरक्षित है। परन्तु मौके पर मात्र 57 पशु मिले स वर्तमान में 02 पशु बीमार है। गोवंश के लिए पर्याप्त भूसा उपलब्ध पाया गया।

परन्तु पशु आहार एवम दाना उपलब्ध नहीं था। हरा चारा के संबंध में खण्ड विकास अधिकारी बताया गया कि हरा चारा बोया गया है , परन्तु मौके पर कम मात्रा में हरा चारा पाया गया। हरा चारा का प्रयोग अधिक करने निर्देश दिया गया। गौशाला में साफ सफाई संतोषजनक पाया गया। गौशाला में स्टॉक रजिस्टर सहित केयर टेकर,स्टॉक पंजिका, सहभागिता रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। पंजिका अद्यतन नही पाया गया। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि सभी रजिस्टर अपडेट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को अवलोकित करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button