उत्तर प्रदेशबहराइच
बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर खिलायी गई दवाएं

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर के अंतर्गत सभी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रो पर शिक्षक,एएनएम,आशा व आंगनबाड़ी द्वारा एक वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को एलबेंडाजाल की दवा की खुराक खिलाइ गई। सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया गया की आज जिन बच्चों ने किन्हीं कारणों से यह दवा नहीं खाई है उन्हे पुनः 13 फरवरी को होने वाले मपप राउंड में में दवा खिलाई जायेगी साथ ही सभी अभिभावकों से अपील की 13 तारीख को जिन बच्चों को आज दवा नही खिलाई गयी हैं उन्हें जरूर दवा खिलाएं।




