गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराज्य

भिटौली,महराजगंज : सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेधा सम्मान समारोह के साथ विदाई समारोह सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
कर्सर………….परिश्रम ही सफलता की कुंजी है-प्रदीप उपाध्याय
कर्सर……………….लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने से मिलेगी सफलता-सुशील शुक्ल
भिटौली,महराजगंज।

दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा में हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह और आशिर्वचन कार्यक्रम सोमवार को विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधा सम्मान समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रदीप कुमार उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र दुबे और पंडित काशी प्रसाद दीक्षित के गणित प्रवक्ता सुशील शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्रा रिजवाना, गरिमा, पल्लवी, अंशिका, रोशनी, महिबुन, अनामिका, अराध्या ने सरस्वती वंदना वीणा वादिनी ज्ञान की देवी प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत गीत साजरा, आंचल, शिल्पा, प्रिया, अनामिका, सिद्धि, पायल खुशी, एवं उनकी सहेलियों ने प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। भक्ति गीत राधा रानी पर रिकार्डिंग नृत्य प्रस्तुत करके विद्यालय की छात्राएं स्नेहा निषाद व खुशी ने सबका मन मोह लिया ।प्रियम द्विवेदी आलोक चौधरी,दिव्यांशु पांडेय,त्रिशा पांडेय,प्रिया द्विवेदी, शिवानी ने रिकार्डिंग नृत्य प्रस्तुत कर खुब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र दुबे ने कहा कि राजेंद्र दुबे ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। विशिष्ट अतिथि सुशील शुक्ला ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने से सफलता अवश्य मिलेगी। समय को बर्बाद न करें अध्ययन में जुट जाएं। छात्र छात्राओं को गणित विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए। छात्र छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य करुणा मणि पटेल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी सुशील त्रिपाठी, कृष्णानंद दुबे, पीके वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button