गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसआईआर में रिकॉर्ड समय में कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित

डुमरियागंज। विधानसभा 306 डुमरियागंज में एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य तथा रिकॉर्ड समय में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ शिक्षामित्र अवधेश कुमार पांडेय बूथ संख्या 111 उपधी को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार व तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया था। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे बीएलओ हैं जिन्होंने अपना कार्य समय से पूर्ण किया है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने बताया कि एसआईआर का कार्य प्रगति पर है सभी बीएलओ को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि कार्य को समय से पूर्ण करें कार्यों को संपन्न कराने में सहयोगी कर्मचारी को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा की जा रही है जिस बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं है उन्हें चेतावनी देते हुए समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!