अपराधउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
बर्डपुर: सतकोठिया गांव को मेरुण्ड घोषित करने की मांग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 11 के दर्जनों गांव के किसानों की धान की लगी फसल बाढ़ की चपेट में आने से नष्ट हो गए है।
बाढ़ प्रभावित गांव के किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सईद ने एसडीएम व तहसीलदार को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत के सतकोठिया, सोनपुर, मोहम्मद नगर, रसूलपुर, हसनापुर, दया नगर, बरगदही, गुलाबगढ़, दौलतपुर, करीमपुर में बाढ़ से नष्ट हुए धान की फसल का मुआवजा किसानों को दिए जाने की मांग एसडीएम से किया है। मो.सईद ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव सतकोठिया का निरीक्षण किया और मौके पर एसडीएम से वार्ता की और सतकोठिया गांव को मेरुण्ड घोषित किये जाने की मांग की। बाढ़ प्रभावित गांव सतकोठिया में गांववासियों से वार्ता करते प्रधान प्रतिनिधि मो.सईद।




