उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
राप्ती नदी पर बने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, लोग जोखिम उठाकर कर रहे आवागमन

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी पर स्थित बिथरिया और चन्द्रीपघाट के पुलों का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है। इन पुलों की मरम्मत का कार्य अभी तक नहीं हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। एप्रोच क्षतिग्रस्त होने के बावजूद स्थानीय लोग इन पुलों से यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलों के एप्रोच की गिट्टियां उखड़ गई हैं। पुलों के समीप बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटे हुए एप्रोच दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। वसीम, मुबारक, रब्बानी, इकबाल सहित कई अन्य स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से इन क्षतिग्रस्त एप्रोच की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।




