जाकिर की हत्या का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश, हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बहराइच। स्वॉट/ सर्विलांस व थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता मिली और हत्याकांड में शामिल दो अभिक्तों को मु0अ0सं0 536/2025 धारा- 103(1), 351(3) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार थाना खैरीघाट पुलिस को दिनांक 25.10.2025 को वादिनी हसीना पत्नी जाकिर निवासिनी अली नगर कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गई कि उनके चचिया ससुर आसिफ अली व उनके बहनोई रोजन अली व उनके साले नफीश ने पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर मेरे पति जाकिर की हत्या कर दिया है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे, जिसके तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना खैरीघाट की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये जाकिर हत्याकांड में शामिल अभियुक्तगण अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी उम्र 20 वर्ष पुत्र मासूम अली निवासी अलीनगर कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच , हसीना बेगम पत्नी जाकिर उम्र 30 वर्ष पुत्री लल्लन निवासी अलीनगर कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हसीना बेगम पत्नी जाकिर व अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी पुत्र मासूम अली जोकि एक ही गांव के रहने वाले हैं, का प्रेम प्रसंग करीब 02 वर्ष से चल रहा था जिसमें हसीना का पति जाकिर बाधक था इसलिए अब्दुल सलाम व हसीना बेगम ने जाकिर को जान से मारने की योजना तैयार की। दिनांक 24.10.2025 को दिन में हसीना व अब्दुल सलाम की बात हुई कि आज रात को 10.00 बजे के बाद घर में आ जाओ तो दोनो मिलकर जाकिर की हत्या कर देगें और लाश दरवाजे के बाहर डाल देंगे और हम लोग अपने जमीनी विवाद चल रहे चचिया ससुर आसिफ और उसके साले नफीस और रौजन अली के नाम रिपोर्ट लिखा देंगे। योजना के तहत दोनों अभियुक्तों ने मिलकर पहले जाकिर का सोते वक्त घर के अन्दर एक दुपट्टे से गला घोंटा फिर बाहर दरवाजे पर लाकर टीन शेड के नीचे चाकू से गला काट कर हत्या कर दी और अब्दुल सलाम ने अलीनगर से पहले पुलिया के पास आड़ में घटना में प्रयुक्त किये गये आलाकत्ल चाकू को छिपा दिया और योजना के तहत हसीना बेगम ने अपने चचिया ससुर व उनके रिश्तेदारों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व घटना के दौरान अभियुक्तों द्वारा पहने हुये कपड़े बरामद किये गये।




