गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर : धनतेरस पर्व पर सजे बाजार में जमकर की लोगों ने खरीदारी

विभिन्न प्रकार के आवश्यक वस्तुओं को लोगों ने खरीद किया

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला,गोरखपुर। गोला क्षेत्र में शुक्रवार को धनतेरस पर्व पर बाजार सजे रहे और ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग अपने तरह-तरह के विभिन्न प्रकार के सामानों को खरीदने में मशगूल दिखे धनतेरस पर यह परम्परा है कि कुछ न कुछ बर्तन सोना चाँदी आदि की खरीदारी किया जाता है जो शुभ होता है। बता दें कि धनतेरस पर्व जिसका बहुत ही महत्व होता है और मां लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी रहती है।इस पर्व पर सोने चाँदी बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

दूर-दूर से लोगों का बाजारों में पहुंचकर भीड़ भाड़ के बीच खरीदारी किया। बाजारों में भारी भीड़ लगी रही। बर्तन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक के सामानों पर ऑटो मोबाइल की दुकानों पर मिठाई की दुकानों लाई गट्टो फ्रिज सिलाई मशीन ज्वेलर्स फूल माला कैलेंडर तस्वीर आदि विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों पर लोगों की चहल पहल बनी रही और लोगों ने धूमधाम से जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार की बनी मां लक्ष्मी भगवान गणेश व हनुमान जी महाराज की मूर्तियों का खरीदारी किया और दीया कलश आदि भी बाजारों में मौजूद रहे। जहां पर ग्राहकों ने अपने आवश्यकता अनुसार इन वस्तुओं को खरीदा और अपने दीपावली के त्यौहार को सुखमय बनाने के लिए धनतेरस के पर्व पर खरीदारी कर सभी की मंगल कामना किया।

Related Articles

Back to top button