त्रिस्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई समयसारिणी के अनुसार 18 जुलाई से 08 जनवरी 2026 तक संचालित अभियान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यशाला/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उप जिलाधिकारी, अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार, समन्वयक खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक समन्वयक एडीओ पंचायत को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्पतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के निर्वाचक नामावली की महत्वपूर्ण भूमिका होाती है। सभी जिम्मेदार अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्धारित समयसारिणी के अनुसार पुनरीक्षण की कार्यवाही सम्पन्न करायें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) देवेन्द्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव सहित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।




