गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीडीओ ने किया ब्लाक का निरीक्षण, दिया निर्देश

लोटन/सिद्धार्थनगर। जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह ने बुधवार को विकास खण्ड लोटन का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। सरकार के स्वच्छता अभियान को सहयोग करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।डीडीओ ने ए.डी.ओ. पंचायत कार्यालय,ब्लॉक कार्यालय,आवास आदि का निरीक्षण कर ब्लाक को और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवों से कहा कि ग्राम पंचायत में विकास की गति बढ़ाएं और सरकार की मंशा के अनुसार जनता को योजनाओं का लाभ मिले। निरीक्षण के दौरान, बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, प्रियंका गोस्वामी, रविंद्र कुमार जाटव, ईश्वरदेव, दिलीप पटेल,मनोज कुमार, आशीष कुमार, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, केशभान यादव ,विजय पाल, उमेश राय आदि आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!