गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ नें मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गुरूवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ नें अपनें विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन मेंमहासंघ नें माग करते हुए कहा की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर (लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों की ओर दिलाते हुए निवेदन करना है कि इन कर्मचारियों की मांगें लम्बे समय से लम्बित हैं, इन मांगों के सम्बन्ध में शासन एवं निदेशालय स्तर पर कई बार वार्ता बैठके आयोजित हुई, निर्णय लिये गये परन्तु अद्यतन सार्थक कार्यवाही नहीं हुई और मांगों के शासनादेश अद्यतन निर्गत नहीं हुए जिससे प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित लम्बित जायज मांगों पर आपका ध्यान विशेष अपेक्षित है, मांग-पत्र निग्नवत् है- 01. अर्हता प्राप्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का प्राविधान कराना। 02. शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अर्जित अवकाश के एवज में उसका नकदीकरण सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिलाए जाने का प्राविधान करना। राजकीय कर्मचारियों को यह सुविधा प्राप्त है। 03. शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा का प्राविधान करना। राजकीय विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को यह सुविधा प्राप्त है। 04 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से 2014 से बन्द सामूहिक जीवन बीमा की कटौती चालू करवाया जाय। भारतीय जीवन बीमा निगम, प्रयागराज से विभाग को प्रस्ताव प्राप्त है। 05. आउटसोर्सिंग शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शोषण से बचाए जाने, समय से मानदेय का भुगतान कराए जाने एवं सेवा सुरक्षा हेतु अतिशीघ्र आउटसोर्सिंग सेवा निगम को क्रियान्वित कराया जाय। 06. प्रबन्ध समिति में प्रतिनिधित्व करने का प्राविधान करना। 07. वेतन विसंगति के सम्बन्ध में वेतन समिति की रिपोर्ट को लागू करवाना। 08. पुरानी पेंशन लागू करवाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष इन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री लालचन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह, जिला संरक्षक संजीव त्रिपाठी, जगजीवन प्रसाद, अशोक कुमार दूबे आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!