गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पीडब्ल्यूडी के अभियंताओ ने 6 टीबी रोगियों को सौंपी पोषण पोटली

निक्षय मित्र पोषण दे टीबी रोगियों के चेहरे पर ला रहे मुस्कान-आशुतोष

कुशीनगर/कसया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी के प्रेरणा एवं निर्देशन से चलाये जा रहे पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के क्रम में गुरुवार का स्थानीय सीएचसी के सभागार में 6 टीबी रोगियों में पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं द्वारा प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दी गयी। पोटली देने वाले में मुख्य रूप से अभियंता राहुल सोनी,मुकेश कुमार वर्मा,सूबेदार यादव,माया कुमारी,विनय कुमार,बलिराम प्रसाद आदि रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेना अत्यंत ही पुनीत कार्य है।उन्होंने कहा कि आप के द्वारा दी गयी पोषण सामग्री को रोगी खाकर शीघ्र स्वस्थ हो जाता है तथा उसके चेहरे में मुस्कान आती है तो मन खुश होता है। टीबी रोगी स्वस्थ होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ जाता है। श्री मिश्र ने गोद लेने वाले अभियंताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान एसटीएस शाहिद अंसारी,अशोक गुप्ता,धनश्याम प्रसाद,रामप्रवेश,नगीना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!