थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा आम जन को बालश्रम व बचपन बचाओ जागरुकता के बारे में किया गया जागरुक

बलरामपुर। शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) ए0एच0टी0यू0 के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव थाना ।भ्ज्न् बलरामपुर के नेतृत्व में बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान जन जागरूकता, बालश्रम,बालभिक्षावृत्ति, बाल विवाह,बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत दिनांक 18.9.2025 को थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत नौसहरा नियर संतोषी माता तिराहा ऑटो पार्ट्स की दुकान के पास आम जन को जागरुक किया गया। इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट के मालिकों से भी संवाद कर ”बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन” के संबध में जागरूक किया गया। होटल, ढाबा, वर्कशॉप मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करना दंडनीय अपराध है।इस जागरुकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव थाना ए0एच0टी0, म0उ0नि0 श्रीमती नीलोफर बानो, हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार , कांस्टेबल संजीत तिवारी , महिला आरक्षी ज्योति गुप्ता व थाना को0 नगर पुलिस टीम उपस्थित रही ।




