उत्तर प्रदेशबहराइच
कजरी तीज पर शान्ति व्यवस्था के लिए जारी किये गये दिशा निर्देश

बहराइच। अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार द्वारा नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों व पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देश दिया है कि शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए कजरी तीज पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कॉवड़ यात्रा एवं नदियों के घाटों तथा शिव मन्दिरों में भीड़-भाड़ होने की सम्भावना को देखते हुए शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाये रखें। अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी व नगर निकायों को निर्देश दिया गया है कि नदियों के स्नान घाटों एवं मन्दिरों के आस-पास सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई एवं चूनाकारी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।




