गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा पर निकाली गई रैली

बलरामपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को भव्य दिव्य और अलौकिक बनाने के लिए डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में कार्यालय से भव्य और दिव्य योग पखवाड़ा रैली क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से रवाना होते हुए बलरामपुर नगर व भगवतीगंज नगर होते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय पर संपन्न हुआ जिसमें 100 से अधिक की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर योग पखवाड़ा रैली को सफल बनाया जिसमें डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर की नाड़ियों का शोधन होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है 21 जून को सुबह बलरामपुर स्टेडियम में पधार कर 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य दिव्य बनावें और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर दूसरों के लिए प्रेरणा श्रोत बनें जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक ने योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उठ कर सुबह करें सब योग जीवन सबका रहे निरोग रैली को संबोधित करते हुए डॉ आर एन सिंह चेयरमैन शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण संस्थान बलरामपुर ने बताया कि,योग पखवाड़ा रैली का मुख्य उद्देश्य है कि लोग योग के माध्यम से अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं जिससे बारिश में उत्पन्न होने वाली बिमारियों से शरीर लड़ सके क्योंकि गर्मी में शरीर के अंदर आलस्य आ जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है इस लिए गर्मी और बारिश के बीच के समय में योग शिविर के माध्यम से लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग पखवाड़ा जागरूक रैली का आयोजन किया गया है जिसकी थीम है एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। कार्यक्रम के अंत में डॉ दिग्विजय नाथ ने लोगों को धन्यवाद देकर रैली का समापन किया कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर,निर्मल कुमार पांडे बब्बल पांडेय,व कर्मचारी में दुर्गेश चौधरी,हंसराज वर्मा,शिव कनौजिया,मिथिलेश कुमार,डॉ राम अभिलाख मौर्या,पवन कुमार रस्तोगी,आदित्य श्रीवास्तव रामकुमार वर्मा,इफ्तिखार अहमद,विनोद कुमार शुक्ला, राघवेंद्र दुबे,डॉक्टर दिनेश कुमार डॉ मोहम्मद रफीक,संजय दुबे,डॉ राम जी,डॉ आदित्य प्रकाश, संजय मिश्रा,राम सुभग,अनिल सिंह आदि काफी संख्या में लोग योग पखवाड़ा की रैली में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!