उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां बार्डर पर एसएसबी के जवानों ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खुनुवां चौकी के जवानों ने सोमवार की देर रात गस्त के दौरान भारत नेपाल बॉर्डर की सीमा स्तंभ संख्या 556/01 के पास भारतीय सीमा में स्पाशमो प्राक्शीमान नशीली दवाओं के 77.73 ग्राम 118 टेबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एसएसबी के कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि गस्त के दौरान सोमवार की देर रात भारतीय सीमा में नशीली दवाओं के साथ एक युवक पकड़ा गया, जिसे आगे की कार्यवाही के लिए खुनुवां चौकी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।




