उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मुख्यमंत्री से भेंटकर रवि अग्रवाल ने विभिन्न समस्याओं व विकास कार्यों की चर्चा किया

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5-कालीदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर नगर पंचायत प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल के साथ भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल ने अपने नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के विभिन्न समस्याओं व भावी विकास कार्यों के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा किया। इस दौरान रवि अग्रवाल ने कहा कि आप के नेतृत्व में हम प्रदेश के निरन्तर विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए कृत संकल्पित हैं।




