लखीमपुर में नारी उत्कर्ष समारोह का भूमिपूजन संपन्न

बलरामपुर। सोमवार को लखीमपुर में होने वाले नारी उत्कर्ष समारोह जो 6 नव. से 10 नवंबर 2025 की तिथियों में आयोजित है उसका भूमि पूजन समारोह भव्य और दिव्य वातावरण में पूरे प्रदेश से आए हज़ारों परिजनों की उपस्थिति में शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा यज्ञ और संस्कार के माध्यम से संपन्न हुआ। नारी उत्कर्ष समारोह गायत्री परिवार द्वारा नारियों में आध्यात्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और पारिवारिक विकास में एक क्रांतिकारी कदम होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बलरामपुर के संगीत बंधु सुनील(पैडिस्ट) और अनिल दास(पियानो वादक) द्वारा माता तेरे चरणों में/आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी मां गायत्री और गणेश की वंदना से हुई।मंच संचालन उत्तर प्रदेश गायत्री परिवार के प्रांतीय प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा ने की।इस समारोह में मुख्य वक्ता शान्तिकुन्ज गायत्री परिवार के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर जोन प्रभारी परमानंद द्विवेदी,अयोध्या जोन के प्रभारी देश बंधु तिवारी, बहराइच उपजोन के समन्वयक राम सजीवन पाल और लखीमपुर शक्तिपीठ के पुजारी जीने नारी शक्ति को उनकी अप्रतिम शक्तियों के बारे में अवगत कराया और नारी उत्कर्ष के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।दैवीय शक्ति से विभूषित नारियों का आवाहन करते हुए जोन प्रभारी श्रद्धेय देश बंधु तिवारी ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ देवपरिवार बनाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया.नारी उत्कर्ष की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराते हुए प्रांतीय प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा जी ने बताया कि शांतिकुंज के प्रतिनिधियों ने कैसे श्रावस्ती/बलरामपुर में संपन्न युवाओं के कार्यक्रम युग सृजेता से शुरू हुई और आज नारियों की शक्तियों में अभिवृद्धि लखीमपुर खीरी में संपन्न होने वाले नारी उत्कर्ष समारोह में होने वाले विभिन्न चरणों में सम्मिलित होने का आवाहन किया खंडवा मध्यप्रदेश से नारी उत्कर्ष समारोह के भूमिपूजन में बहन पूर्णिमा जी जो पांच हजार कन्याओं के कन्या कौशल शिविर के आयोजन की मुख्य भूमिका में थीं उनकी उपस्थिति विशेष रही। नारियां देश की जाग जाएं अगर, युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा इस प्रेरणा गीत से उत्तर जोन प्रभारी श्रद्धेय परमानंद द्विवेदी ने कहा कि भारत भूमि में मानव के रूप में जन्म लेना ही हमारा परम सौभाग्य है. मानवीय संस्कृति, सनातनी संस्कृति, राष्ट्रीय संस्कृति जिसे हम आप भारतीय संस्कृति कहते हैं,मनुष्य को स्थापित करने की संस्कृति है . राष्ट्र, देश और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का विशद वर्णन किया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि लखीमपुर सदर विधायक योगेश शर्मा जी और धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी उपस्थिति रहे. प्रदेश युवा समन्वयक जयप्रकाश वर्मा, नानपारा शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सियाराम जायसवाल, बलरामपुर के युवा परिजन सुनील वर्मा, कृष्णकुमार कश्यप, सुरेश वर्मा, पचपेड़वा गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी संजय कुमार जायसवाल, लखीमपुर के पैडिस्ट अनुराग मौर्य, कुलदीप वर्मा तथा पूरे प्रदेश से आए परिजन और नारीशक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही।




