गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : हत्या की आशंका को लेकर शव रख किया प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी/सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के लमुईताल के टोला मंझरिया निवासी राम करन ( 21) पुत्र जैसराम 24 जून को घर से कैंपियरगंज किसी रिश्तेदार को पहुंचाने गया था। घर वापस लौटते समय मरहठा गांव के पूरब पुलिया के पास सड़क के बगल में घायल अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहा से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता ने राम करन के हत्या की आशंका व्यक्त की थी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन लाश को लेकर घर चले आए शव का दाह संस्कार करने के बजाय थाना क्षेत्र के भुअही पुल के पास शव को सड़क पर रख रास्ता जाम कर दिया।

परिजन प्रशासन से मांग करते हुए अपनी जिद पर अडे रहे कि जब हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं किया जायेगा। तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। लगभग दो घंटे तक रास्ता जाम किया रहे। पुलिस ने शव को बीच रास्ते से हटाकर किनारे कराया और आवगमन शुरू कराया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बांसी कुणाल, सीओ बांसी सतीश पांडे के साथ खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर लोगों को समझाते हुए शांति व्यवस्था बनाने में जुट रहे। शनिवार को मंझरिया गांव में मृतक राम करन के पिता जैसराम का विवाद राजू और विनोद पुत्रगण संतराम,जुगानी पुत्र पुन्यवासी और सुग्रीम पुत्र नंदा से हो गया था। शनिवार को ही जैसराम ने तहरीर दिया था उसी दिन पुलिस ने 323, 307,506 आईपीसी के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया था। अगले दिन रविवार को राजू और विनोद पुत्रगण संतराम और जुगानी पुत्र पुन्यवासी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। सुग्रीम पुत्र नंदा की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। उसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button