गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : राज्य कर्मचारियों ने जरूरद मंदो को कम्बल वितरित किया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को सायं से देर रात्रि तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता के नेतृत्व में भीषण ठंड से बचाव तथा मानवता की रक्षा हेतु जनपद के गरीब, बेसहारा, मजलूम व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय, मंत्री कैलाश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीमापार, मधुकर पुर, पकड़ी चौराहा आदि जगह जाकर कंबल वितरित किया।

Related Articles

Back to top button