उत्तर प्रदेशबहराइच
पंडित अशोक स्मारक महा विद्यालय खुटेहना में छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
खुटेहना/बहराइच। आज पं अशोक स्मारक महा विद्यालय अशोकनगर खुटेहना में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षारत छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। महा विद्यालय प्रबन्धक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा के कुशल संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहराइच सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल जी रहीं। मुख्य अतिथि द्वारा बी ए, बी एस सी व बी एड के 244 छात्र छात्राओं को टेबलेट बांटे गये।टेबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों सहित सैकडों लोग उपस्थित थे। जिनमें पुरुषोत्तम जायसवाल, अजय जायसवाल, पंकज केवट,अमित श्रीवास्तव, चन्द्र देव तिवारी, विनय मिश्र, बृजेश तिवारी, मनीष देव तिवारी, ओंकार सिंह,आशुतोष सिंह,दीनानाथ तिवारी व इंद्रसेन पाठक आदि लोग शामिल रहे ।




