हर सम्मान शोहरतगढ़ की जनता और माता रानी के चरणों में अर्पित करता हूँ – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुलदेवी महालक्ष्मी जी के उपासक महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में माता जी की चौकी कार्यक्रम में विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा का उपस्थित होने का परम सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा विधायक जी को अंगवस्त्र पहनाकर और माँ नौदुर्गा के प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ की जनता ने मुझे इस सम्मान के लायक बनाया है। मैं हर सम्मान शोहरतगढ़ की जनता और माता रानी के चरणों में अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि नोएडा के अपने स्नेहीजनों का भी विशेष अभिनन्दन जो मुझे अपना स्नेह देना कभी नहीं भूलते। विशेष तौर पर अग्रवाल मित्र मण्डल नोएडा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, महासचिव सुशील कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, संयोजक बलराज गोयल, सह संयोजक भूपेन्द्र मित्तल और संजय गोयल का सानिध्य और स्नेह मिला। आप सभी का आभार। अग्रवाल समाज की ताकत सर्वसमाज और देश के निर्माण में अद्भुत है।




