गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ कस्बे में हिंदू नव वर्ष पर अखण्ड रामायण एवं भंडारे का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मां भारती नगर में हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पूर्व की बात इस वर्ष भी माँ भगवती के स्थान पर अखंड रामायण पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के व्यवसाई, समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण समेत सैकड़ो लोग पहुंचकर एवं प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को लेकर व्यापार मण्डल महामंत्री एवं पूर्व सभासद मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम विगत 8 वर्षों से नियमित चला रहा है। कार्यक्रम को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि हिंदू नव वर्ष पर भंडारे का आयोजन एक पारंपरिक और धार्मिक कार्यक्रम है। ऐसे आयोजन से समाज में एकता, सद्भावना और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है, तो वहीं कार्यक्रम व्यवस्थापक एवं पूर्व सभासद मनोज कुमार गुप्ता ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त कर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है।इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, संघ के किशोरी लाल गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि बबलू गौड़, दिनेश कुमार, शिवपूजन वर्मा, महावीर वर्मा, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, पत्रकार अभिलाष मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, सर्वेश कुमार खेतान, महेश कसौधन, दिलीप वर्मा, शीतल उमर, योगेन्द्र अग्रहरी, सुभाष अग्रहरी, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!