गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को दी खेती बाड़ी तकनीकी की जानकारी

भनवापुर। आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान के ग्यारहवें दिन आज दिनांक 8 जून 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना सिद्धार्थनगर के वैज्ञानिकों की तीन टीमों द्वारा भनवापुर ब्लॉक के 9 गांवों नकथर देवरिया, रजवापुर, बुढ़ऊ, ख़रैली, हसुडी, सुकालाजोत, गड़ावर, हथपरा और सहजवार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के बीज वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने धान के बीज उत्पादन से अधिक लाभ लेने की जानकारी दी साथ ही धान की नवीन प्रजातियों एवं फसल विविधिकरण के महत्व एवं विधि की जानकारी दी। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में किसानों को बताया साथ ही मिट्टी की जांच के लिए मृदा नमूना लेने की विधि एवं स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों में संतुलित खादों के प्रयोग, जैविक खेती की जानकारी दी। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने जिले में मखाना की खेती, फलदार पौधों के लगाने की विस्तृत जानकारी दी और 6 फीट लंबी लौकी प्रजाति नरेंद्र शिवानी के बीज भी वितरित किए, डॉ. मार्कण्डेय सिंह ने धान की सीधी बुवाई (डी.एस. आर) एवं अन्य उन्नत तकनीकों की जानकारी किसानों को गई । कार्यक्रम में मस्तराम वर्मा, अजय वर्मा, भड़कू, पुसई, अजय, सीताराम, अजय गिरी, हनुमान यादव, रामदेव, मुकेश, परदेशी, ढ़ोडे आदि किसानों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!