बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार से मिलकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों का बड़ा समूह बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुआ और बीएसए को स्मृति चिन्ह व बुके भेंटकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने अपेक्षा किया कि नवागत बीएसए शिक्षक समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहेंगे। शिक्षकों की तरफ से पदाधिकारियों ने बीएसए को आश्वस्त किया कि सभी शिक्षक स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए जुटे हैं और परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान अभय श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, इंद्रसेन सिंह ,सुधाकर, रामशंकर पांडेय,लालजी यादव,सुशील सिंह ,करुणेश मौर्य ,शिवाकांत दूबे ,श्रीचंद ,अनिल पांडेय ,आशुतोष ,पशुपति दूबे ,दिनेश सिंह, श्रीष चंद आदि मौजूद रहे।




