गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आदर्श शिशु विद्यालय के छात्र प्रज्ज्वल उपाध्याय का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

बर्डपुर। आदर्श शिशु विद्यालय के छात्र प्रज्ज्वल उपाध्याय पुत्र एडवोकेट घनश्याम उपाध्याय ने नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश को लेकर आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।जिससे अब उनका दाखिला नवोदय विद्यालय में हो सकेगा। इसको लेकर प्रज्ज्वल के शिक्षकों ने बताया कि प्रज्ज्वल शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज है। शिक्षकों के गहन अध्यापन एवं प्रज्ज्वल की कठिन मेहनत से यह संभव हो पाया है। प्रज्ज्वल के नवोदय में चयन होने से उनके विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी पाण्डेय , विद्यालय के संचालक नितेश पांडेय इत्यादि ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वहीं उनके बाबा राम शंकर उपाध्याय, सहित उमेश यादव,पत्रकार अनूप श्रीवास्तव, विनय कुमार वर्मा, संतोष यादव बृजेन्द्र वशिष्ठ, संदीप राव, रुचि उपाध्याय महिमा पाण्डेय अनु जायसवाल सरिता जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!