पचपेड़वा में आर एस एस के पथ संचलन में स्वयंसेवकों पर हुई पुष्प वर्षा

पचपेड़वा बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पचपेड़वा बाजार में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन निकाला, नगर की महिलाओं और पुरुष ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा किया, स्वयं सेवकों के घोष वादन में पूरा बाजार चमक उठा। पथ संचलन में संघ के विचार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती से दर्शाया गया। पथ संचलन मंशा मैरिज लॉन से शुरू होकर नई बाजार,मुख्य मार्ग से होते हुए पुरानी बाजार गोकुल मैरिज लॉन में समाप्त हुआ। इस दौरान, विभाग प्रचारक प्रवीण जी ने अपने उद्बोधन में संघ के उद्देश्यों और हिंदुत्व की भावना पर प्रकाश डाला। पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया। पथ संचलन में विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक जितेंद्र, सहसंघ चालक ए पी सिंह, जिला कार्यवाह किरीट मणि,रामकृपाल,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव, राम सरन गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी,रामेंद्र त्रिपाठी,रामविलास विश्वकर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,अजय सहित,सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने एक अनुशासित और संगठित समाज का प्रभावशाली संदेश दिया।




