गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मीना दिवस पर कटा केक बच्चों में बटी मिठाइयां

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय गौरा बाजार अलीदापुर में बुधवार को मीना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विपणन इंस्पेक्टर शोहरतगढ़ मृत्युंजय राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीना दिवस का उद्देश्य लडकियों की शिक्षा, उनके अधिकारों और समाज में उनकी समान भागीदारी के लिए जागरूकता बढाना है। आज भी हमारे समाज में कई जगहों पर लडकियों को लडकों की तरह समान अवसर और अधिकार नहीं मिल पाते हैं। मीना इस असमानता के खिलाफ आवाज उठाती है और हमें याद दिलाती है कि हर लडकी को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार की समानता हो। प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बच्चों के बीच केक मंगाया, जिसे कक्षा आठ की छात्रा एंजल कविता द्वारा काटा गया। इस दौरान सुमित कुमार पांडेय, वेद प्रकाश, इमामुद्दीन, प्रदीप कुमार पाठक अध्यापक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!