गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भगवान जगन्नाथ मठ में विराट हिंदू सम्मेलन, सामाजिक समरसता और संगठन पर दिया गया बल

महराजगंज/सिसवा बाजार।सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा बड़हरा महंथ स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मठ परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को सामाजिक रूप से जागरूक करना, आपसी 1एकता को मजबूत करना तथा संगठन की भावना को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक व उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकेडमी सदस्य अमित अंजन के सुमधुर और भक्तिमय भजनों से हुई। भजनों के माध्यम से उन्होंने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो गया। तत्पश्चात ज्योतिष मणि त्रिपाठी व कवि आलोक शर्मा ने अपने हिंदूवादी ओजस्वी उद्गोष से उपस्थित हिन्दू समाज मे सबका मन मोह लिया ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक अजीत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जातिवाद हिंदू समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने की प्रवृत्ति से कुछ लोग निजी स्वार्थ साध रहे हैं, जिससे समाज की सामूहिक शक्ति कमजोर हो रही है। उन्होंने लोगों से आपसी भेदभाव, ऊंच-नीच और संकीर्ण सोच को त्यागकर संगठित रहने की अपील की।अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकजुटता, संस्कार और सेवा भाव अनिवार्य हैं। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर सिसवा मठाधीश महंत संकर्षण रामानुज दास, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, नगर कार्यवाह अमित, नगर प्रचार प्रमुख योगेश, खंड संघचालक रामवचन, खंड कार्यवाह बिपिन, ग्राम प्रधान बृजेश पांडेय, महंत बालकदास, जितेंद्र बहादुर सिंह, नागेंद्र मल्ल, संजय पांडेय, कन्हैया प्रसाद, रणधीर सिंह,मुक्तिनाथ सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!