गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम ने तहसील धनघटा अवस्थित केवनइया नदी का किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीरनगर।जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा तहसील धनघटा अवस्थित केवनइया नदी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में प्रत्येक जिले में लुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित किया जाने का कार्य किया जाना है, इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। केवनइया नदी, सिसवा ग्राम , ढढ़वा ताल से निकलकर, तहसील क्षेत्र के एक अन्य महत्वपूर्ण वृहद ताल, जिगिना ताल को कुवानो नदी से जोड़ती है। ढढ़वा ताल कभी नदी घाघरा की गोखुर झील के रूप में विशिष्ट पहचान धारित करता था, वर्तमान समय मे भी लगभग 5-6 किमी0 की लंबाई में विस्तृत, यह ताल, वेटलैंड के रूप में पहचान बनाये हुए है। इसी प्रकार , जिगिना ताल भी एक महत्वपूर्ण वाटर रिजर्वायर के रूप में जाना जाता है। केवनइया नदी इन दोनों महत्वपूर्ण तालों के वाल्व के रूप में कार्य करते हुए पानी के अतिरिक्त को नदी कुवानो में प्रवाहित करते हुए , इन तालों के किनारे अवस्थित ग्रामों को सुरक्षित रखने में मददगार होती है। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारीगण को इस आशय से निर्देशित किया कि विभिन्न तकनीकी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षण कर लें कि किस प्रकार इस प्राचीन नदी को अधिक सुरक्षित रखते हुए जनोपयोगी बनाया जा सकता है। नदी तहसील क्षेत्र में ही प्रवाहित होती है व 18 राजस्व ग्रामों से होते हुए लगभग 18 किमी0 दूर ग्राम गाई बसंतपुर में कुवानो नदी में मिल जाती है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉक्टर सुनील कुमार, तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडे, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!