लापता किशोर का शव बैराज के पास से हुआ बरामद

दैनिक बुद्ध का संदेश
गैसड़ी बलरामपुर।स्थानीय थाना कोतवाली गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम भोजपुरी संतरी निवासी रहीम पुत्र सलीम मनिहार आयु करीब 18 वर्ष अपने साथियों के साथ शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे चित्तौड़गढ़ जलाशय घूमने के लिए गया था इस दौरान तेज धूप होने के कारण पहले से कुछ लोग नहा रहे थे जिसे देखकर अपने साथियों के साथ जलाशय के बाहरी साइड में नहाने लगे पहले लोगों ने कम गहराई में नहाए वहां जब संतुष्टि नहीं मिली तो और गहरे स्थान पर नहाने चले गए जिससे रहीम डूब गए थे जिनका लगातार तलाश किया जा रहा था। रविवार को सुबह करीब 11 बजे लापता रहीम का शव बैराज के पास पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसे स्थानीय पुलिस व क्षेत्र वासियों के सूझबूझ से ट्यूब के सहारे बाहर निकाला गया । बताते चलें कि मृतक के परिवार का गरीबी से जिंदगी गुज़र रही थी मृतक की मां कमरजहां गृहस्थी कार्य सम्हालती थी तो पिता गरीबी के चलते ई-रिक्शा चलाकर दो जून की रोटी का इन्तजाम करते थे। वहीं मझला बेटा हलीम का करीब एक वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पहली घटना का दर्द भूला नहीं कि दूसरी घटना सबसे छोटे बेटे रहीम के साथ हो गई। जबकि 22 वर्षीय बड़े बेटे अलीम के कन्धे पर घर का सारा बोझ आ गई है। शव बरामद होने की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना को संज्ञान में लेकर युवा समाजसेवी रामपाल यादव ने पीड़ित परिवार को अहेतुक धनराशि दिलायें की मांग जिला प्रशासन से की है । घटना के संबंध में प्रभारीनिरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति है शव बरामद कर ली गई है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है । लापता युवक का बड़ा भाई अलीम ने बताया कि शनिवार को करीब सुबह 10रू15 बजे घर से टहलने के लिए बताकर निकला था जो तैरना नही जानता था जिससे उसकी जान चली गई ।




