ब्राजीलियन पॉपकॉर्न के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी ने पकड़ा

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने गस्ती के दौरान दिनांक 14-02-2025 को सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप नेपाल से भारत लेकर आ रहे गाय को खिलाने एक बोरी (25 किलो) ब्राजीलियन पॉपकॉर्न सहित एक व्यक्ति को पकड़ा। सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तम्भ संख्या 556 के पास से खाद्य सामग्रियों की तस्करी होने वाली है प् सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी खुनुवां से गस्ती दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुए। सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप पहुंचने के कुछ समय उपरान्त देखा कि एक किसान व्यक्ति साइकल पर बोरी लादे नेपाल के तरफ से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है प् नाजायज सन्देह के आधार पर गस्ती दल द्वारा उक्त व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह साइकल सहित सामन गिराकर नेपाल के तरफ भागने लगे। नाका दल द्वारा उनका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। गस्ती दल द्वारा साइकल पर लदे बोरी की तलाशी ली गयीं, जिसमें से 25 किलो ब्राजीलियन पॉपकॉर्न बरामद हुआ। पूछ-ताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम 40 बर्षीय रजवारी पुत्र जीतू निवासी ग्राम धोबहा, थाना कठेला समय माता, जिला सिद्धार्थनगर (भारत ) बताया। उस व्यक्ति से बरामद सामान से सम्बन्धित दस्तावेज मांगा गया परन्तु वह प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। तत्पश्चात गस्ती दल द्वारा साइकल और 25 किलो ब्राजीलियन पॉपकॉर्न को जब्त कर उचित कागजी कार्यवाही के उपरान्त सीमा शुल्क इकाई खुनुवां को सुपुर्द कर दिया गया। सोचनीय विषय है कि इण्डो-नेपाल खुनुवां के नो-मेन्स लैण्ड के 15 मीटर से तस्कर (किसान) नेपाल भाग नहीं सका और एसएसबी ने पीछा कर भाग रहे पकड़ लिया। तस्करों को छोड़कर नाजायज किसानों को एसएसबी द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहीं किसान द्वारा एक साइकिल से मक्का का दाना लाकर कितना अवैध रुप से तस्करी का काम कर लेगा, सोचनीय विषय है।




