गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

उतरौला में जेड एम फिजियो केयर का शुभारंभ, अब बिना दवा-सर्जरी के मिलेगा दर्द से राहत

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला,बलरामपुर।उतरौला में फिजियोथेरेपी की आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी सेंटर के बेसमेंट में नवसंचालित जेड एम फिजियो केयर का शुभारंभ रविवार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अनूपचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। केंद्र की चिकित्सक व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ ज़ोया मोबीन ने बताया कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है। यह शरीर की ताकत, संतुलन और मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करती है। समय पर सही थेरेपी लेने से न सिर्फ दर्द से राहत मिलती है, बल्कि रोजमर्रा के काम करने की क्षमता भी बेहतर होती है और रिकवरी तेज होती है।डॉ ज़ोया मोबीन ने कहा कि जेड एम फिजियो केयर में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा आधुनिक तकनीकों के साथ व्यक्तिगत उपचार योजनाएं दी जाती हैं। इसका उद्देश्य मरीज को जल्दी और सुरक्षित तरीके से स्वस्थ करना है।डॉ मोबीन सिद्दीकी ने बताया कि फिजियोथेरेपी दर्द से राहत, मांसपेशियों की मजबूती और गतिशीलता सुधारने का प्राकृतिक तरीका है। बिना दवाओं और सर्जरी के पुरानी बीमारियों और चोटों को ठीक करने में यह बहुत प्रभावी है।केंद्र पर कमर दर्द, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द और आर्थराइटिस यानी गठिया, चोट और मोच, मांसपेशियों में खिंचाव, हड्डियों के फ्रैक्चर के बाद की रिकवरी का इलाज किया जाएगा। लकवा, पार्किंसंस और नसों से जुड़ी बीमारियों में संतुलन और ताकत सुधारने, सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन, सूजन कम करने और शरीर की कार्यप्रणाली को सामान्य करने की थेरेपी उपलब्ध होगी। साथ ही अस्थमा और सीओपीडी जैसी फेफड़ों की समस्याओं में भी सुधार के लिए उपचार किया जाएगा।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग दर्द और अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसका सटीक उपचार फिजियोथेरेपी में उपलब्ध है। क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने से अब लोगों को बड़े शहरों के फिजियोथेरेपिस्ट के पास नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी चौरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त,प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, डॉ एसडी भारती, देवानंद गुप्ता, एजाज मलिक, अंसार खान, डॉ इफ्तेखार, सीमाब जफर बब्बू, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी, आबिद अली, रोहित राज, एडवोकेट ओपी श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!