गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक ने सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में लिया हिस्सा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में रविवार को विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि रविवार को अपराह्न 3 बजे नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा पहुंचे, जिसका प्रधानाचार्य सहित अन्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। विधायक शोहरतगढ़ ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर यहां पर उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया है। इस दौरान अशोक कुमार बोरा, त्रिलोकी पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!