सिद्धार्थनगर : डीएपी खाद उपलब्ध न होने से दर दर भटक रहे किसान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोहास बाजार/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से किसान दर दर भटक रहा है। मजबूर होकर किसान निजी दुकान दारों से 14 सौ से 15 सौ रुपये में खरीद कर खेतों की बुवाई कर रहे हैं। जिससे किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके जिम्मेदारों के कान में जूं नहीं रेंग रहा है।
क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बेलटीकर, सोहास सुमाली, खाखरा आदि में डीएपी खाद उपलब्ध न होने के वजह से किसान दर दर भटक रहे हैं। मालूम हो कि रवी के मुख्य फसल गेहूँ, चना, मटर, सरसों के अलावा तमाम तरह के शाक सब्जी के बुवाई का समय चल रहा है।लेकिन समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने के वजह से किसान दर दर भटक रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए निजी दुकानदार पिछले दरवाजे से चोर बाजारी करते हुए 14 सौ से 15 सौ रुपये की कीमत लेकर बेच रहे हैं। जिससे किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।




