गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर पंचायत बढ़नी में किया पथ संचलन

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विधानसभा शोहरतगढ़ के नगर पंचायत क्षेत्र बढ़नी में मंगलवार को संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि एवं भाजपा नेता श्याम जायसवाल भी शामिल रहे है। संघ का आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण की सजीव अभिव्यक्ति है। आइए हम सब मिलकर इस राष्ट्रसेवा की अखण्ड परम्परा को आगे बढ़ायें और आने वाले 100 वर्षों को और भी भव्य, ऐतिहासिक और राष्ट्रमय बनायें। यह पथ संचलन स्थानीय रामलीला मैदान से शुरू होकर फिर रामलीला मैदान में जाकर के खत्म हो गया। विश्व के सबसे बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन राष्टीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष की के अवसर पर नगर में चलने वाले स्वयंसेवकों को स्थानीय जनता ने जगह-जगह पर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र बढ़नी एवं आस-पास के गांव के साथ ही साथ पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कस्बा कृष्णानगर के जाने-माने गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!