गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जर्जर शौचालय को लेकर महिला अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में तहसील के परिसर में पुराने जर्जर शौचालय में अत्यंत गंदगी और निर्माणधीन शौचालय अभी तक पूर्ण न होने के संदर्भ में महिला अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि शौचालय में गंदगी और निर्माणधीन होने के कारण महिला अधिवक्ता, महिला पुलिस, महिला वादकारियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है महिलाओं के इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था यथाशीघ्र कराकर उसे महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग की गई। एडवोकेट प्रियंका मौर्या ने बताया कि शौचालय सामूहिक है जिसमें महिला और पुरुष दोनों जाते है जिससे महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें मुख्य रूप से एडवोकेट प्रियंका मौर्या, रेखा भारती, खुशबू शर्मा, अनीता, येशांसी सिंह के साथ तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!