गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तेज तर्रार क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश का विशेष अभियान

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा में हो रही हिंसा के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश के नेतृत्व में एक व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में थाना ढेबरुआ पुलिस टीम एवं सीमान्त सुरक्षा बल एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त और सघन चेकिंग का कार्य सम्पन्न किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना था। गश्त अभियान के दौरान सीमा पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की पहचान वाहनों की जांच व संदिग्ध सामग्री की तलाशी ली गई। स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गयी। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने बताया कि यह अभियान सीमान्त क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नियमित रूप से चलाया जायेगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और एसएसबी जवानों को कड़ी सतर्कता बरतने एवं प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी और प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप शान्ति और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जायेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष ढेबरूआ नारायन लाल श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बढ़नी अनिरुद्ध सिंह सहित मयफोर्स उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!