पयागपुर में ‘प्रशस्त ऐप’ के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की होगी स्क्रीनिंग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी डॉली मिश्रा के आदेशानुपालन में, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लाल जी दूबे व जय वीर सिंह के निर्देशन में विकास क्षेत्र पयागपुर में शिक्षकों को प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराने का अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार पटेल और आरती सिंह द्वारा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा में समस्त स्टाफ को ऐप डाउनलोड कराया गया।स्पेशल एजुकेटरों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित बच्चों का नामांकन, प्रमाण पत्र बनवाने तथा उनसे संबंधित सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि विकास क्षेत्र पयागपुर के 167 विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय पडेरा, कलहावापुर तथा पिपरा कमाल शिवदहा में भी शिक्षकों को ऐप डाउनलोड कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र सहित सहायक शिक्षक दिनेश कुमार, महिमा दुबे, नम्रता सिंह, रत्ना सिंह, प्रतिभा, अनीता सिंह, अमित चाहर, राम निवास साहनी, वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय और बड़कऊ पाण्डेय पटिहाट सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




