पति-पत्नी के बीच के मतभेद को दूर कर फिर से मिलाया

बस्ती। रुधौली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पिंक बूथ प्रभारी म0 उ0 नि0 सरोज माला परामर्शदाता सुशांत पांडेय के नेतृत्व में उपेंद्र धर दुबे टीम पिंक बूथ के साथ कुछ दिनों से अलग रह रहे पति-पत्नी की आपसी मतभेद को मिटाकर टूट रहे परिवार को एक जुट कराया गया। मनीषा पुत्री संतराम ग्राम रूधौली नये गांव थाना रूधौली जनपद बस्ती पिंक बूथ सर्किल रूधौली जनपद बस्ती पर आवेदिका ने आरोप लगाते हुए एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके पति से काफी दिन से उनकी अनबन चल रही हैं जिस पर पति-पत्नी एवं उनके परिवार वालों को पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र सर्किल रुधौली पर बुलाया गया था काफी समझाया बुझाया गया जिसके उपरांत दोनों पति-पत्नी एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए व पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी पूर्वक राजी खुशी से एक दूसरे के साथ रहने हेतु राजी हुए जिसको पिंक बूथ/परिवार परामर्श केंद्र पर निस्तारित किया गया।




