पहली बार इतना अच्छा कैम्प और प्रशिक्षण देख रहा हूं – डॉ0 समर बहादुर सिंह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित बीएड अनिवार्य स्काउट गाइड प्रशिक्षु प्रशिक्षण शिविर एवं रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के समापन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला मुख्यायुक्त डॉ0 समर बहादुर सिंह ने कैम्प का निरीक्षण कर महाविद्यालय परिवार एवं प्रशिक्षक की प्रशंसा और सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर में पहली बार इतना अच्छा कैम्प और प्रशिक्षण देख रहा हूं।आप सभी इस प्रशिक्षण से मानसिक, बौद्धिक आध्यात्मिक एवं चारित्रिक रूप से परिपक्व होते हैं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि समर बहादुर सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह और महाविद्यालय पत्रिका शिवा देकर स्वागत किया एवं सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। प्राचार्य ने कहा कि अब हमारे महाविद्यालय में हर वर्ष अब प्रशिक्षण होगा और अपने यहां के बच्चों को राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया जायेगा। प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के शिविर संचालक मुख्य प्रशिक्षक लीडर आफ दी कोर्स बीएड अमित कुमार शुक्ल ने बीएड अनिवार्य प्रशिक्षु प्रशिक्षण से सम्बन्धित समस्त विषयों की पूर्ण जानकारी दी। जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा ने रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षक राजू मौर्य ने कैम्प पीचिंग, गैजट, खुले आसमान में बिना बर्तन का भोजन, साहसिक क्रिया क्लाप की झलकियों की प्रस्तुति में सराहनीय प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स प्रभारी बीएड प्रशिक्षु प्रशिक्षण शिविर के संयोजक डॉ0 प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिवपति महाविद्यालय परिवार को हम स्काउटिंग गाइडिंग के क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में तन मन से समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्रा ने अलग-अलग राज्य की वेशभूषा के साथ-साथ व्यंजन, पकवान और सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत कर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक मेजर मुकेश कुमार, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह, देवेन्द्र सिंह, डॉ0 अजय सिंह, डॉ0 उमा शंकर प्रसाद यादव, अश्विनी सिंह, विनोद कुमार, प्रतीक मिश्रा व बीएड व स्नातक के छात्र- छात्रा अभय प्रताप सिंह, युवराज, अभिषेक यादव, रामबचन, मनीष मिश्रा, संजय, श्वेता मिश्रा, प्रियंका चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहें।



