उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
लेफ्टिनेंट बने सचिन गोरखा राइफल बटालियन साउथ कश्मीर में देंगें योगदान

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के गंगाराम महदेवा निवासी सचिन कुमार त्रिपाठी पुत्र सन्तोष कुमार त्रिपाठी ने परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। सचिन भारतीय सेना के अफसर ट्रेनिंग अकादमी में गये थे। बिहार में एक वर्ष का कठिन ट्रेनिंग के बाद शनिवार को एकेडमी की तरफ से आयोजित परीक्षा पास आउट होने के बाद अब सचिन अपनी पहली पोस्टिंग के तहत गोरखा राइफल बटालियन साउथ कश्मीर में योगदान देंगें। ग्राम पंचायत के निवासी सचिन के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर मिथिलेश त्रिपाठी, चन्द पाण्डेय, रवि ओझा, अनिल तिवारी, मुरली तिवारी, कमलेश मिश्रा, रामजी सहित परिवार के लोगों ने बधाई दिया है।




