गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कुर्थिया गांव में 8 बर्षों से आधा-अधूरा आंगनबाड़ी केन्द्र

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुर्थिया में आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य दिसम्बर 2017 से आधा-अधूरा पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य 8 वर्षों में केवल छत की ढलाई तक ही सीमित रह गया है।आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिन्द्रावती देवी ने बताया कि केन्द्र का निर्माण 2017 में प्रारम्भ हुआ था। अब तक सिर्फ छत डाली गई है। दीवारों का प्लास्टर, दरवाजे व खिड़कियां, फर्श और रंगाई-पुताई सब कुछ अधूरा है। इस कारण बच्चों को खुले और असुरक्षित माहौल में रहना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय निवासी रामबचन चौधरी का कहना है कि 8 बर्षों में सिर्फ छत का निर्माण होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे सीधा भ्रष्टाचार बताते हुए ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर ठेकेदार क्षेत्र से गायब हो गया है। आज तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस मामले पर सीडीपीओ खेसरहा अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। कुर्थिया के इस आंगनबाड़ी भवन की स्थिति सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!