उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चोर ने फिल्मी स्टाइल में दी चोरी की वारदात को अंजाम, विडियो वायरल

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र गौल्हौरा अन्तर्गत अतरमू आरा मशीन के सामने की बिल्डिंग मटेरियल दुकान के दुकानदार को चोर ने अपना निशाना बनाया। आपको बता दें कि चोरी की घटना को अंजाम दे रहे शातिर चोर फिल्मी स्टाइल में दुकानदार को घटना को अंजाम दिया। कोल्डड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर चोर ने दुकानदार को पिलाया और बेहोशी की हालत में गल्ले मे रखा रुपया व पाकेट काटकर फरार हो गया। वहीं चोरी की घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




