हर घर तिरंगा अभियान के तहत भवानीगंज मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को भवानीगंज मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में देशभक्त नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान आम जनमानस में देशभक्ति का जोश, उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव देखने लायक था। यह यात्रा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बनकर संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ मंगलपुर चौराहा से हुआ जो भवानीगंज चौराहे, श्यामपुर, भड़रिया पुलिस चौकी होकर भड़रिया चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में युवाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मणि त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी आज़ादी, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देशप्रेम की भावना और भी प्रबल हो रही है। इस यात्रा में क्षेत्रवासियों की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रहित सर्वाेपरि है। नगर पंचायत बढ़नीचाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है। हमारा तिरंगा हमारी पहचान है। इस यात्रा में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी यह सिद्ध करती है कि राष्ट्र के प्रति प्रेम हर पीढ़ी के दिल में समान रूप से विद्यमान है। हमारा कर्तव्य है कि हम इस भावना को और आगे बढ़ाएं और हर घर पर तिरंगा फहराएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोनी पाण्डेय, संतोष पासवान, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष सैनी, पिंटू पटेल, राहुल सोनी, अजय चौधरी, प्रमोद गौतम, धर्मेंद्र गौतम, सालिकराम वर्मा, सतीराम जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, शिवपूजन वर्मा, गुलाबचंद्र यादव, विकास चौहान, जुग्गीलाल पासवान, गोविंद अग्रहरि, राजकुमार भट्ट, वीरू मिश्रा आदि मौजूद रहे।




